भोपाल। शरीर के स्वस्थ रखने के लिए शरीर में खून की मात्रा का सही होना जरूर है। आपको बता दें कि शरीर में दो रक्त कोशिकाएं होती हैं लाल और सफेद। लाल रक्त कोशिकाएं कम होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिसे एनिमिया भी कहते हैं। शरीर में उचित रक्त की मात्रा न होने पर कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा शरीर में खून की कमी होने के कारण शरीर का रंग पीला और बेजान हो जाता है। आज आपको शहर की डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताने जा रही है कि खाने में वो कौन सी चीजें हैं जे शरीर में खून की मात्रा को सही रखती हैं। जानिए कौन सी हैं वे चीजें.....
काजू
काजू न केवल खाने में स्वाद होता है बल्कि इसमे कई पौष्टिक गुण भी होते हैं, जो हमारे शरीर में खून बनाने में सहायक होते है। इसके लिए आपको डेली करीब दस ग्राम काजू खाने चाहिए। काजू से आयरन पर्याप्त मात्रा में मिलती है। इसलिए भारत जैसे गर्म देश में इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाता है। क्योंकि ज्यादा काजू खाना भी शरीर के नुकसानदायक हो सकते हैं।
बादाम
बादाम में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है खून की कमी वाले रोगी को रोजाना बादाम का सेवन करना चाहिए. बादाम में मैग्रीशियम होता है जो आपको 163 ग्राम कैलोरी का उपभोग करने में मदद करता है।
अनार के दानें
घर पर रोज सुबह के समय अनार के दानें जरूर खाएं। अनार में विटमिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसै तत्व भी मौजूद है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल रखता है।
चिलगोजा
चिलगोजा शरीर में रक्त बढ़ाने में सबसे बड़ा मददगार साबित होता है। दस ग्राम चिलगोजा में करीब 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसे भूनकर भी खाया जा सकता है नहीं तो कच्चा भी खा सकते है, साथ में चिलगोजा रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में काम करता है।
मूंगफली
2 चम्मच पीसी मूंगफली में 0.6 मिलीग्राम आयरन होता है जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं, साथ ही मूंगफली में पोटेशियम, मैग्रीलशियम और विटामिन बी भी काफी मात्रा में होता है।
पिस्ता
पिस्ता भी इंसान को स्वस्थ्य रखने में मददगार साबित हुआ है। 28 ग्राम पिस्ते में 1.1 मिलीग्राम आयरन होता है और भारत में पिस्ता आसानी से मिल जाता है। पिस्ते में आयरन के साथ-साथ मैग्रीरशियम और विटामिन बी भी होता है। सूखे पिस्ते का सेवन संतुलित मात्रा में करना चाहिए।
खून बढ़ाने के लिए यह भी हैं कारगर उपाय
तिल और शहद
दो घंटे के लिए 2 चम्मच तिलों को पानी में भिगों लें और बाद में पानी से छानकर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और दिन में दो बार सेवन करें।
ठंडा स्नान
दो बार दिन में ठंडे पानी से नहाए और सुबह नहाने के बाद सूरज की रोशनी में बैठें।
अंकुरित भोजन
आप अपने भोजन में गेहूं, मोठ, मूंग और चने को अंकुरित करके उसमें नींबू मिलाकर सुबह का नाश्ता लें।